बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाते समय जनप्रतिनिधियों अवहेलना का मुद्दा उठा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाते समय जनप्रतिनिधियों अवहेलना का मुद्दा उठा

बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाते समय जनप्रतिनिधियों अवहेलना का मुद्दा उठा

विज्ञापन

– बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक की गयी चर्चा अमदाबाद प्रखंड सभागार में सोमवार को उपप्रमुख नयन मंडल की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सीओ स्नेहा कुमारी, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, बीपीआरओ सोनू कुमार, आरओ अनुपम कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम मौजूद रहे. मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने संभावित बाढ़ को लेकर बैठक को आवश्यक बताते हुए कहा कि लाभुकों की सूची तैयार करने पारदर्शिता हो. ताकि सूची की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी हो. एक भी लाभुक सरकारी सहायता से वंचित ना रहे. दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, मुखिया श्वेता राय, मुखिया जयप्रकाश यादव, मुखिया युधिष्ठिर मंडल, मुखिया तपन मंडल, मुखिया तारीक अनवर, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी, जमाल आलम, रमेश मंडल, एजाबुल हक सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत में बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं से संबंधित अवगत कराया. जिसमें बाढ़ के दौरान आवश्यक स्थान पर नाव परिचालन, ऊंचे स्थालों की चयन, बाढ़ के दौरान शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चापाकल लगाने की स्थल आदि बिंदुओं पर चर्चा की. बीते वर्ष जीआर राशि से वंचित रह गये लोगों के बारे में चर्चा की गयी. विभिन्न पंचायत के मुखिया ने कहा बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाते समय जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर दिया जाता है. केवल राजस्व कर्मचारियों से रिपोर्ट लेकर सूची तैयार की जाती है. जिसमें कई तरह की त्रुटि रहती है. शिकायत के बाद भी उसमें सुधार नहीं किया जाता है. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जीआर राशि की सूची बनाने सहित अन्य कार्यों में बिचौलियों की हावी होने की बात कही. विभिन्न पंचायत में जाने वाले राजस्व कर्मचारी अपने नजदीक बिचौलियों को साथ रखते हैं. पंचायत के मुखिया ने डाटा ऑपरेटर पर लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाया. बिचौलियों के कारण बिना पैसे दिए आमलोगों का काम नहीं होता है. जनप्रतिनिधियों ने कई विभाग के कर्मी व पदाधिकारियों को बैठक में शामिल नहीं होने पर नाराजगी जतायी. अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि बाढ़ पुर्व की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा हुई. पशु चारा, दवाई, पेयजल, आवागमन, ऊंचे स्थानों का चयन, नाव परिचालन आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में कई विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने के सवाल पर अंचलाधिकारी ने बताया कि आगे से सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी विभाग के कर्मी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक के दौरान महिला पर्यवेक्षिका सूर्यमुखी कुमारी, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार, मनोहर कुमार, रवि कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक के दौरान शनिवार को गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर कुमार आकर्ष का शव मिलने पर पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन