जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

Updated at : 21 Jan 2026 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

जिला परिषद की सामान्य बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

विज्ञापन

कटिहार विकास भवन के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सामान्य बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल व उप विकास आयुक्त अमित कुमार की उपस्थिति थे. बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि की गयी. विभागीय समीक्षा व जिला परिषद से संचालित विभिन्न योजनाओं, 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं, जिला परिषद कटिहार के आंतरिक आय-स्त्रोत के वृद्धि सहित कई एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया. इन प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रूप से पृच्छा करते हुए संबंधित विभागों यथा बिजली आपूर्ति प्रमंडल कटिहार, बारसोई, मनिहारी, जिला शिक्षा, ग्रामीण कार्य प्रमंडल कटिहार, बारसोई, मनिहारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिवेदन के साथ पृच्छाओं का विश्लेषण करते हुए सर्वसम्मति से सभी जिला परिषद सदस्यों व प्रमुखों को संतुष्ट कराया गया. बैठक की जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि पिछली बैठक में दिए गए निर्णय तथा सदस्यों के शिकायत एवं सुझावों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. अधिकांश विभागों की ओर से अनुपालन की स्थिति ठीक रही. साथ ही बैठक में आने वाले वित्तीय वर्ष को लेकर भी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये. नयी योजनाओं को लेने के लिए भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्रस्ताव समर्पित किया. एक सवाल के जवाब में डीडीसी ने कहा कि यह बैठक काफी अच्छी रही. किसी तरह की हंगामा नहीं हुई है. जिला परिषद के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर रहते है. सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं को देखना पड़ता है. कहीं किसी तरह की परेशानी होती है तो इस बातों को बैठक में रखते है सदस्यों की उन समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा होती है तथा उसके समाधान को लेकर पहल की जाती है. साथ ही सभी पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन में तेजी लायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन