बच्चों के नामांकन को लेकर प्रधानाध्यापक ने चलाया अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :12 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के नामांकन को लेकर प्रधानाध्यापक ने चलाया अभियान

बच्चों के नामांकन को लेकर प्रधानाध्यापक ने चलाया अभियान

विज्ञापन

कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाजी बसीर टोला कटिहार के विद्यालय प्रधानाध्यापक नीरज नयन आनंद के नेतृत्व में शनिवार को पोषक क्षेत्र में घूम-घूम कर बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावकों से अपील किया. सभी सरकारी विद्यालय में 15 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा चल रहा है. इस अवधि में सभी सरकारी विद्यालय में नामांकन प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है. इसी क्रम में कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत प्रावि हाजी बसीर टोला के विद्यालय प्रधान नीरज नयन आनंद विद्यालय के पोषक क्षेत्र में टोटो पर साउंड सेट लेकर माइक के माध्यम से घूम-घूम कर बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया. नामांकन प्रवेशोत्सव का प्रचार प्रसार किया गया. श्री आनंद अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में मिलने वाले सुविधाओं से अवगत कराया. प्रचार के क्रम में उन्होंने सरकारी विद्यालय में मिलने वाले निशुल्क पुस्तक, निशुल्क स्कूल ड्रेस, निशुल्क बैग, निशुल्क पानी का बोतल, निशुल्क कॉपी, निशुल्क रबर, कटर पेंसिल, स्केच इत्यादि के बारे में बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दिया. विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे भी इस अभियान में सम्मिलित हुए. मुख्य रूप से टुकेश कुमार, मोजीबूर रहमान, सद्दामूल हक़, फिरोज अख्तर, मुबारक हुसैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन