प्रधान शिक्षक ने विधालय में लिया पदभार

प्रधान शिक्षक ने विधालय में लिया पदभार
मनिहारी मनिहारी प्रखंड के धुरियाही पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बाबरबन्नी में नये प्रधान शिक्षक राकेश कुमार पासवान ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पहले अमदाबाद में प्रावि वीरनिताय टोला में राकेश कुमार पासवान शिक्षक थे. बीपीएससी से प्रधान शिक्षक पद पर चयन हुआ है. शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक विधालय बाबरबन्नी का प्रधान शिक्षक बनाया गया. पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक वकील प्रसाद यादव ने नये प्रधान शिक्षक को पदभार सौंपा. प्रधान शिक्षक ने सबों से सहयोग की अपील की. अभिभावकों से नियमित बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की. मौके पर शिक्षक रानी कुमारी, अजहर आलम, शिक्षा समिति अध्यक्ष फूलन देवी, सचिव रानी देवी, मिथिलेश यादव, भूमिदाता दीपक कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




