माघ पूर्णिमा पर हरिनाम संकीर्तन आयोजन संपन्न

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर हरिनाम संकीर्तन आयोजन संपन्न

विज्ञापन

बारसोई माघ मास की पावन पूर्णिमा पर रविवार को बारसोई के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ. यह संकीर्तन दोपहर बाद 03:30 बजे प्रारंभ हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हरिनाम स्मरण किया. कड़ाके की ठंड को देखते हुए संकीर्तन का समय दोपहर बाद निर्धारित किया था. श्रद्धालुओं को सुविधा मिली और अधिक संख्या में भक्त कार्यक्रम में शामिल हो सके. संकीर्तन महिला मंडली, बारसोई के सौजन्य से संपन्न हुआ. महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन एवं हरिनाम की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन को शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है. आयोजन में विष्णु मंदिर न्यास समिति के सदस्यों सहित महिला मंडली के मिताली साहा, पिंकी गुप्ता, रीना साह, संजना ठाकुर, नूतन भगत, खुशबू भगत, रीना भगत, आशा देवी, अंजली साह, किरण साह, कुमकुम साह, सिमटी आदि स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन