युवती ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

Published at :24 Feb 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

युवती ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार नगर थाना क्षेत्र के फसिया टोला में सोमवार को 19 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलते हैं नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेश्वर पासवान की पुत्री ने घरेलू विवाद में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे फंदे से लटकते देख नीचे उतारा लेकिन तब तक काफी देर गयी थी. युवती की मौत हो गयी थी. यह देख कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा था. घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर यूडी कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन