आमलोगों को आग से बचाव की दी जानकारी

आमलोगों को आग से बचाव की दी जानकारी
अमदाबाद अगलगी की घटना से कई परिवारों का आशियाना प्रत्येक वर्ष उजाड़ जाता है. अग्निशामक विभाग की ओर से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है. अमदाबाद प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र में अग्निशामक पदाधिकारी व अन्य ने मॉक ड्रिल कर आमजनों को जागरूक किया. मॉक ड्रिल के दौरान अगलगी की घटना से बचने लिए आम जनों को जानकारी दी गयी. खाना बनाते समय कैसे सावधानी बरतें जानकारी. अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार गांव-गांव पहुंचकर अगलगी की घटना से लोगों को बचने के लिए मॉक ड्रिल कर जागरूक किया. खाना बनाते समय किस चीज की सावधानी बरतनी है. सिलेंडर में यदि आग लग जाती है तो उसे किस प्रकार सावधानी पूर्वक आग बुझाना है. मॉक ड्रिल माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी. अमदाबाद में की घटना बराबर होती रहती है. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 एवं 2025 में 374 परिवारों का घर जला था. वर्ष 2025 और 2026 में 22 परिवारों का घर जल गया था. जन जागरूकता अभियान के तहत वर्ष 2025 और 26 में अबलगी की घटना में काफी गिरावट आई है. इस जन जागरूकता अभियान के तहत मौके पर अग्निक दिलीप कुमार, कुंदन कुमार, अरविंद कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




