102 एंबुलेंस की गेट रस्सी से बांध कर हो रही लॉक

102 एंबुलेंस की गेट रस्सी से बांध कर हो रही लॉक
कटिहार जिले में मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाली 102 एंबुलेंस की खस्ता हाल की एक तस्वीर सामने आई है. सदर अस्पताल में तैनात एंबुलेंस की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि एक एंबुलेंस का गेट रस्सी से बांधकर चलाने पर एंबुलेंस कर्मी मजबूर है. जिले में कुल 36 एंबुलेंस हैं. आठ सदर अस्पताल में हैं. इनमें कुछ की स्थिति ठीक है. जबकि बाकी धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही हैं. एंबुलेंस के मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने स्वास्थ्य लाखों रुपए का बिल दिया जाता है. लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन पैसों से गाड़ियों की मरम्मत नहीं हो रही. चालक बताते हैं कि कई बार एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो जाती है. जिससे मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है. जिम्मेदार एजेंसी जैन प्लस को 102 एंबुलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लेकिन एजेंसी द्वारा समय पर मेंटेनेंस नहीं कराने की वजह से गाड़ियां जुगाड़ पर चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




