अग्निशमन विभाग ने गैस गोदाम का निरीक्षण कर आग से बचाव की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने गैस गोदाम का निरीक्षण कर आग से बचाव की दी जानकारी

अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गैस गोदाम का निरीक्षण कर अग्निशमन पदाधिकारी ने वहां मौजूद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी.

विज्ञापन

कटिहार. अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गैस गोदाम का निरीक्षण कर अग्निशमन पदाधिकारी ने वहां मौजूद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी. बताते चलें कि अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व व निर्देश पर टीम ने श्री राधे भारत गैस एजेंसी बरेटा सेमापुर, भारत गैस एजेंसी भेड़िया रहिका, इंडेन गैस एजेंसी ललियाही स्थित गोदाम का निरीक्षण कर वहां मौजूद कर्मी सहित गैस लेने आये उपभोक्ताओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी. टीम में शामिल अग्निशमन पदाधिकारी, अग्निक ने बताया कि गैस गोदाम जैसे संवेदनशील स्थानों पर छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है. अग्निशमन कर्मियों ने गैस सिलेंडर के सुरक्षित भंडारण, लीक होने की स्थिति में तत्काल उठाये जाने वाले कदम तथा आग लगने पर प्राथमिक स्तर पर नियंत्रण पाने के तरीकों की जानकारी दी. इसके साथ ही अग्निशमन दल ने गोदाम परिसर का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत व्यवस्था आदि की जांच की गयी. अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के लिए संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया.

प्राय यह देखा जाता है कि आग लगने पर लोग आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग करते हैं, जबकि गैस में आग लगने पर पानी डालने से गैस की लपटें तेज हो जाती है. जिससे अधिक नुकसान की संभावना बनी रहती है, क्योंकि पानी तरल गैस की तुलना में भारी होता है और नीचे बैठ जाता है. जिससे आग का तापमान भांप के रूप में तेजी से फैलता है और पानी के वाष्पीकरण से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है, जिस कारण आग भड़क जाती है. सिलिंडर में लगे आग को बुझाने के लिए ऐसी चीजों का उपयोग करें, जिससे गैस सिलेंडर का हवा से संपर्क भंग हो जाए. जैसे गिला कपड़ा से अविलंब सिलिंडर गैस की आग बुझ जायेगी.

साधना भारती, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारीB

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन