नाटक से समाज की कुरीतियों पर किया प्रहार

Updated at : 22 Jan 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
नाटक से समाज की कुरीतियों पर किया प्रहार

नाटक से समाज की कुरीतियों पर किया प्रहार

विज्ञापन

– सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियों का किया गया आयोजन कटिहार आइटीआइ परिसर में कला मंथन एवं क्रीड़ोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया. कला मंथन के तहत विद्यार्थियों द्वारा दो प्रमुख नाटकों का मंचन किया. छठ पूजा से प्रेरित नाटक में लक्ष्मी, शिवानी, सरस्वती, ज्योति, पायल, प्रीति, सौरभ, अजीत, आनंद, कौशल किशोर, हंसबंकर व अनमोल आनंद ने अपने सशक्त अभिनय से भारतीय संस्कृति, आस्था एवं परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. दहेज प्रथा पर आधारित नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी संदेश दिया. क्रीड़ोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया. जिसमें फाइनल मुकाबला बिट्टू कुमार व शुभम कुमार के बीच खेला गया. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य सह उप निदेशक राकेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. सफल संचालन एवं मार्गदर्शन उप प्राचार्या पूजा कुमारी द्वारा किया. उपस्थित शिक्षकों एवं दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों एवं खेल प्रतियोगिता की प्रशंसा की. उपप्राचार्या पूजा कुमारी ने बताया कि 28 जनवरी को आइटीआइ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. सभी तरह की तैयारी जोरशोर से की जा रही है. संस्थान के सभी ब्रांच के प्रशिक्षु एवं शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन