डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारी व हेल्थ मैनेजर को लगायी कड़ी फटकार, वेतन भी रोका

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 Feb 2026 7:06 PM

विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारी व हेल्थ मैनेजर को लगायी कड़ी फटकार, वेतन भी रोका

विज्ञापन

डीएम ने समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आंगनवाडी, विद्यालय का किया निरीक्षण

निरीक्षण में अस्पताल में लापरवाही व अव्यवस्था मिलने पर डीएम थे नाखुश

समेली

समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली का बुधवार को डीएम आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया. डीएम ने अस्पताल की विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई व कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की. चिकित्सा पदाधिकारी एवं हेल्थ मैनेजर को कड़ी फटकार लगायी. निरीक्षण में अस्पताल में लापरवाही व अव्यवस्था को लेकर उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर देवभूषण को कड़ी फटकार लगायी. अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने, रिकॉर्ड दुरुस्त करने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने व अस्पताल की कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिया. साथ ही जिला पदाधिकारी ने दो आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. समेली प्रखंड के सीडीपीओ व सेविका से बच्चों से जानकारी लिया. बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर बच्चों को मिले यह हिदायद दिया. आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका व सहायिका ससमय आंगनबाड़ी में उपस्थित होकर बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही. सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमिता को लेकर कड़ी फटकार लगायी. प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेली का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण किया. छात्रा से मिलकर उसके पढ़ाई, खाना, सैनिटरी पैड, सहित अन्य बच्चे से मिलकर जानकारी लिया. कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने धर्मपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. वर्ग के बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में ली जानकारी. प्रधानाध्यापक प्रमीत कुमार भारती, लिपिक राजीव रंजन से छात्र छात्रों की संख्या, विद्यालय भवन, खेल मैदान, शिक्षक शिक्षिका एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण कर जानकारी लिया. प्रमुख अनुकंपा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, उपप्रमुख दिलीप कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुमन शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक, दवाई, एक्सरे, पैथोलॉजी, ऑक्सीजन सहित अस्पताल में मांग रखा. जबकि अंचल में अग्निशमन वाहन मुहैया कराया जाय. समेली प्रखंड व अंचल भवन का निर्माण, एनएच 31 पर ट्रामा अस्पताल सेंटर, समेली प्रखंड में थाना का निर्माण, डिग्री कॉलेज का स्थापना, खेल मैदान का निर्माण सहित अन्य मांगों पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मांग रखी. मौके पर डीडीसी अमित कुमार, एडीएम विनोद कुमार, सिविल सर्जन जितेंद्र सिंह, डीपीएम किसलय कुमार, बीडीओ सत्येंद्र सिंह, अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार, बीपीआरओ हाशिम सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन