किसान फार्मर आईडी निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 May 2026 6:31 PM

विज्ञापन

किसान फार्मर आईडी निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

मनसाही किसान फार्मर आईडी निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी व डीडीसी अमित कुमार ने बुधवार की दोपहर निरीक्षण को लेकर अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. मुख्यालय के सभा कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी से मीटिंग कर कृषि फार्मर की संपूर्ण जानकारी लेते हुए सभी पंचायत में फार्मर आईडी पर काम कर रहे कर्मियों के बारे में जानकारी लेते हुए फार्मर आईडी की संख्या की जानकारी ली. इस दौरान कुरेठा पंचायत के विभिन्न चौक चौराहे एवं वार्ड वह सामुदायिक भवन में चल रहे फार्मर आईडी निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. कुरेठा पंचायत भवन में राजस्व सहाई महबूब आलम, किसान सलाहकार रंजीत कुमार सिंह, पीआरएस रामदेव कुमार, कंचन कुमार पासवान, कार्यपालक सहायक शिशिर कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णदेव सिंह, कौशल ऋषि सहित आदि कर्मी उपस्थित होकर किसान फार्मर की आईडी एवं किसानों के बारे में जिला पदाधिकारी को जानकारी दी. इस दौरान किसान सलाहकार रंजीत कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी को बताया कि फार्मर आईडी बनाने के दौरान किसान से ओटीपी मांगे जाने पर ओटीपी नहीं देते हैं. घर पर जाने के बाद विभिन्न तरह के बहाने बनाते हैं. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसानों से सुबह एवं शाम को मिलकर किसानों के फार्मर आईडी कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं. किसान फार्मर आईडी अधिक से अधिक किसानों का बनवाएं कार्य में तेजी लानने की आवश्यकता है. बीडीओ सुमन कुमारी, सीओ मोहम्मद इस्माइल, कल्याण पदाधिकारी, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे. इस क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि किसानों की विशेष शिविर अभियान के दौरान मनसाही प्रखंड के विभिन्न पंचायत से क्रमश कुरेठा में 22, फुलहारा 36, मोहनपुर 24, भेरमारा 26, मरंगी 27, चितौड़िया 25, साहेब नगर 24 कुल किसानों का फार्मर आईडी निर्गत किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन