यूजी चतुर्थ सेमेस्टर सीआइए परीक्षा से वंचित नहीं भर पायेंगे परीक्षा फॉर्म

Updated at : 17 Jun 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
यूजी चतुर्थ सेमेस्टर सीआइए परीक्षा से वंचित नहीं भर पायेंगे परीक्षा फॉर्म

सीबीसीएस अंतर्गत सत्र 2023-27 के चतुर्थ सेमेस्टर जून 2025 परीक्षा के लिए 21 जून तक परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

विज्ञापन

पीयू के आदेश पर ऑनलाइन 21 तक भरा जायेगा चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म कटिहार. सीबीसीएस अंतर्गत सत्र 2023-27 के चतुर्थ सेमेस्टर जून 2025 परीक्षा के लिए 21 जून तक परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. परीक्षा फॉर्म पूर्णिया विवि के वेबसाइट इक्जामिनेशन पूणिया डॉट इन पर ऑनलाइन भराया जायेगा. डीएस कॉलेज के वरीय शिक्षक मदन कुमार झा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूजी सेम फोर्थ सीआईए परीक्षा 2025 में शामिल नहीं हुए हैं वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पायेंगे. परीक्षा फॉर्म भराये जाने को लेकर कॉलेज की ओर सभी तैयारी कर ली गयी है. कॉलेज में परीक्षा फाॅर्म सत्यापन के लिए कागजात कॉलेज के संबंधित काउंटर पर जमा करना अनिवार्य बताया है. जमा करने के बाद ही ऑनलाइन पेमेंट करेंगे. परीक्षा फॉर्म जांच व जमा करने के लिए दो काउंटर बनाया गया है. प्रशासनिक भवन में कला संकाय के लिए रोहित कुमार एवं भौतिकी विभाग में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए शुभम कुमार को डिपुट किया गया है. छात्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा फॉर्म के साथ चतुर्थ सेमेस्टर का ऑनलाइन नामांकन रसीद, चतुर्थ सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड, तृतीय सेमेस्टर का अंकपत्र या टीआर, तृतीय सेमेस्टर का प्रवेश पत्र, एबीसी आइडी, अपार एवं आधार कार्ड लगाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन