सीओ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भम्रण कर लिया जायजा

Updated at : 24 Oct 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भम्रण कर लिया जायजा

सीओ ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भम्रण कर लिया जायजा

विज्ञापन

कुरसेला जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सीओ सुश्री अनुपम ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया. खतरनाक छठ घाटों पर बेरिकेडिंग, गोताखोर, नाव सहित मेडिकल दल के आपात सुरक्षा व्यवस्था के उपलब्धता के निर्देश दिया. सीओ ने कहा कि छठ महापर्व अनुष्ठान के लिए व्रती व श्रद्धालु जीवन सुरक्षा को ध्यान में रख कर गहरे पानी में नहीं उतरे. सीओ ने खेरिया घाट, मजदिया घाट, रामपुर ग्वालटोली घाट आदि छठ घाटों का भम्रण कर घाट के स्थितियों का हाल जाना. खेरिया घाट पर कटाव के खतरनाक स्थितियों को ध्यान में रख कर बांस बल्ला से बेरिकेटिंग का कार्य किया गया है. खेरिया, मजदिया, कमलाकान्ही, कटरिया, शेरमारी, चांयटोला के कोसी गंगा नदी के घाटों को खतरनाक श्रेणी में माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन