मुख्यमंत्री कल सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी से भेजेंगे राशि

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Jun 2026 6:07 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कल सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी से भेजेंगे राशि

विज्ञापन

– जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश कटिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 10 जून को जिले के पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि भेजेंगे. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश जिला पदाधिकारी को दिया है. डीएम को लिखे दिशानिर्देश में निदेशक ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से मासिक पेंशन की राशि अंतरित की जाती है. पत्र में यह भी जानकारी दी गयी है कि हर माह के 10वीं तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से करने का निर्देश है. इसी के आलोक में माह मई 2026 की पेंशन राशि मुख्यमंत्री की ओर से दिनांक 10-06-2026 को डीबीटी के माध्यम से किया जाना निर्धारित है. इस अवसर पर सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से कुछ जरूरी कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है. डीएम को लिखे पत्र में निदेशक ने कहा है कि जिला मुख्यालय में सभी पेंशन योजना के लाभार्थी को कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाय. ताकि वे मुख्यमंत्री के द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम के प्रसारण को देख एवं सुन सकें. इसी प्रकार प्रखंड स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाय. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी पेंशन योजना के लाभार्थी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के द्वारा डीबीटी कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए टीवी स्क्रीन, बैठने के लिए कुर्सी, स्वच्छ पेयजल, फ्लेक्स आदि की व्यवस्था करायी जाय. साथ ही डीएम को लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से किया जायेगा. जिसे सभी क्षेत्रीय कार्यक्रम स्थल पर पेंशनधारियों द्वारा देखा जा सकेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन