सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची सीओ

Updated at : 03 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची सीओ

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची सीओ

विज्ञापन

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड नंबर 10 भरत टोला गांव में सरकारी भूमि को सीओ स्नेहा कुमारी ने अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंचने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सरकारी जमीन में बसे व्यक्ति सीओ के निर्देश पर कुछ जमीन खाली कर दिया था. सीओ स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भरत टोला गांव में सरकारी जमीन अतिक्रमण को लेकर भरत टोला गांव के सोनू कुमार अरविंद कुमार आदि ने शिकायत किया था. यह भूमि बिहार सरकार की आम रास्ता की 10 डिसमिल जमीन है. कोकील मंडल द्वारा अतिक्रमण किया गया था. जिसे शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. सरकारी अमीन से मापी कराकर चिन्हित किया है. अमदाबाद बाजार में अतिक्रमण को लेकर पूर्व में मापी करायी गयी है. पांच जनवरी तक सभी को अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. निर्धारित समय तक अतिक्रमण खाली नहीं की जाती है तो नगर पंचायत प्रशासन के साथ विभागीय निर्देशानुसार अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उधर भरत टोला गांव में सरकारी अमीन से मापी करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था. ग्रामीणों का कहना था कि देर शाम में मापी कराई गयी. मुख पार्षद बबलू मंडल, राजस्व कर्मी सोनू कुमार, अंचल अमीन अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन