अग्नि पीड़ित परिवार को मुखिया ने दिया सूखा राशन

Published at :04 Mar 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
अग्नि पीड़ित परिवार को मुखिया ने दिया सूखा राशन

तीन घर जलकर राख हो जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया भारती कुमारी ने अग्नि पीड़ित परिवार को सूखा राशन उपलब्ध कराया.

विज्ञापन

फलका. थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 17 बालू टोला गांव में सोमवार की रात आग लगने से तीन परिवार का तीन घर जलकर राख हो जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया भारती कुमारी ने अग्नि पीड़ित परिवार को सूखा राशन उपलब्ध कराया. मुखिया भारती कुमारी सर्वप्रथम स्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर दुख कि इस घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आपदा के तहत सहायता की राशि मिले. इसके लेकर वे काफी प्रयासरत हैं. जल्द ही सहायता की राशि दिलाने का प्रयास करेंगे. मौके पर मुखिया ने तीनों पीड़ित परिवार को वस्त्र, कंबल एवं सूखा राशन अपने निजी कोष से उपलब्ध कराया. मौके पर प्रमोद कुमार झा, मिथिलेश महतो, शंकर दास, सिकंदर महतो, अरविंद यादव, परवेज, उस्मान मंसूरी एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन