झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार, डिवाइडर तोड़ पेड़ से टकरायी

Updated:
विज्ञापन
झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार, डिवाइडर तोड़ पेड़ से टकरायी

एनएच 31 पर महनाथपुर नहर के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

कोढ़ा. एनएच 31 पर महनाथपुर नहर के समीप रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी. हादसे में चालक को मामूली चोट आयी है, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. कार चला रहे संजीत कुमार राय ने बताया कि वाहन चलाने के दौरान उन्हें अचानक झपकी आ गयी. इसी दौरान वाहन पर उनका नियंत्रण खो गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से टकरा गयी. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये. ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर भीड़ जुट गयी. गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक आवागमन नहीं था. अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था. चालक को केवल हल्की चोट आयी और वह सुरक्षित है. स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने तथा नींद महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम करने की अपील की है. ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन