हरियाणा से मजदूर का शव घर पहुंचते ही शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा से मजदूर का शव घर पहुंचते ही शोक की लहर

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर गांव निवासी प्रवासी मजदूर राजकुमार राय का शव हरियाणा से घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर गांव निवासी प्रवासी मजदूर राजकुमार राय का शव हरियाणा से घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. ज्ञात हो कि वह मजदूरी के लिए 15 दिन पहले गया था. वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शव पहुंचते ही परिजनों पर एक बार फिर गमों का पहाड़ टूट पड़ा. गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने शव पहुंचने पर शोकाकुल परिवार से मिल कर हिम्मत बढ़ाते हुए हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार तक उपस्थित रहे. उन्होंने बताया की यह अत्यंत गरीब परिवार है. मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चलाते थे. करीब 15 दिन पहले ही धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा गये थे. इनके छोटे-छोटे बच्चे हैं. परिवार पूरी तरह से मृतक की कमाई पर निर्भर था. उन्होंने बिहार और हरियाणा सरकार से 10 लाख का मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन