छात्राओं के रक्त व हीमोग्लोबीन की जांच की

छात्राओं के रक्त व हीमोग्लोबीन की जांच की
उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में सशक्त नारी अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम स्वस्थ परिवार अभियान तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन हसनगंज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी हसनगंज की अगुवाई में सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. छात्राओं का रक्त एवं हीमोग्लोबीन परीक्षण किया. मासिक धर्म स्वच्छता और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी आदतों, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के लाभों के बारे में जागरूक किया. सुरक्षित और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय की शिक्षिका रागिनी राज ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ती है. बच्चियां आत्मनिर्भर तथा स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होती हैं. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज कुमार कमल, केशव कुमार, कंचन यादव, सोनी कुमारी, रोहित कुमार गुप्ता, नवीन कुमार, राकेश कुमार मंडल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




