गीले कचरे से जैविक खाद निर्माण तेज करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

गीले कचरे से जैविक खाद निर्माण तेज करने का बीडीओ ने दिया निर्देश
– सभी पंचायतों में कचरे से बनेगी खाद, खेतों में होगा उपयोग बारसोई प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने विभिन्न पंचायतों के अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया. बिघोरहाट, बसलगांव एवं बेलवाडांगी पंचायतों में चल रही व्यवस्था की समीक्षा की गयी. निरीक्षण के उपरांत बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाय. कहा कि डब्ल्यूपीयू में प्राप्त गीले कचरे से अधिकाधिक जैविक खाद का निर्माण किया जाय. ताकि इसका उपयोग स्थानीय किसानों द्वारा खेतों में किया जा सके. साथ ही सूखे कचरे के अधिकतम रिसाइक्लिंग एवं बिक्री पर भी जोर दिया गया. जिससे ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि हो और सरकार की कचरा से कंचन योजना का उद्देश्य सफल हो सके. बीडीओ चंदन प्रसाद ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया, पोटाश एवं डीएपी के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए जैविक खाद को अपनाएं. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और फसलों की पैदावार में भी सुधार होगा. निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्था में सुधार लाने पर बल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




