कार्य में कोताही बरतने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, विभागीय कार्य शुरू

कार्य में कोताही बरतने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज, विभागीय कार्य शुरू
कटिहार एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की है. इस संदर्भ में एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत अनुसंधानकर्ताओं ने कांडों के निष्पादन में शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब्दुल रहमान, पुलिस उपाधीक्षक (परि). कटिहार से संदर्भ में जांच कराई गयी. जांचोपरांत आरोप सत्य पाए जाने पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. सूची में इन पदाधिकारी के नाम है शामिल कार्य में जिन पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है, उनके नाम एवं पदस्थापन इस प्रकार है. पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार, बलिया बेलौन थाना पुअनि विकास कुमार, मनिहारी थाना, पुअनि प्रवेज आलम, बारसोई थाना पुअनि रूपम कुमारी, आजमनगर थाना, पुअनि राम कुमार सिंह, सहायक थाना, पुअनि धर्मेन्द्र कुमार, पोठिया थाना, पुअनि राजीव रंजन कुमार, कुर्सेला थाना, पुअनि खचोंची नट, सहायक थाना, पुअनि छोटू कुमार, कदवा थाना, पुअनि दिवाकर सरकार, पुलिस केन्द्र, पुअनि अमित कुमार, पोठिया थाना सअनि सत्येन्द्र पासवान, सुधानी थाना, सअनि चन्द्रमौली प्रसाद, सालमारी, सअनि विनोद कुमार मंडल, सहायक थाना, सअनि सफीउद्दीन अंसारी, कदवा थाना, सअनि विवेकानंद चौधरी, कोलासी कैम्प (कोढ़ा थाना) के नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










