आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ डाक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2026 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ डाक

आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ डाक

विज्ञापन

– विभागीय लापवाही से सरकार को राजस्व का लग रहा चूना आजमनगर आजमनगर-रोहिया घाट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. एक महीने बीत जाने के बाद भी अब तक इस घाट का डाक (नीलामी) नहीं हो पाया है. यही कारण है कि स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आजमनगर-रोहिया घाट क्षेत्र के लोगों के लिए एक मात्र आवागमन का साधन है. इस घाट के माध्यम से रोजाना सैकड़ों लोग नदी पार करते हैं. लेकिन घाट का विधिवत डाक नहीं होने के कारण यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. नाव संचालन अनियमित तरीके से हो रहा है. जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर घाट की नीलामी नहीं होती है तो सरकार को इससे अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त होता लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह प्रक्रिया एक महीने से लंबित पड़ी है. यही कारण है कि आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण जानबूझकर डाक प्रक्रिया को टाला जा रहा है. स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला. अब तक न तो कोई ठोस पहल की गई है और न ही किसी प्रकार की जांच की गई है. अधिकारियों की यह उदासीनता लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द आजमनगर-रोहिया घाट की पारदर्शी तरीके से नीलामी कराई जाय. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि नाव परिचालन में किसी भी तरह से कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जायेगी. सेफ्टी एवं संख्या सहित अन्य चीजों को जिला स्तरीय जांच टीम गठित कर मामले कि जांच की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन