सात निश्चय पार्ट-3 को मंजूरी का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
सात निश्चय पार्ट-3 को मंजूरी का किया स्वागत

सात निश्चय पार्ट-3 को मंजूरी का किया स्वागत

विज्ञापन

कटिहार कैबिनेट द्वारा सात निश्चय पार्ट-3 को मंजूरी दिए जाने का पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा जनता से किए गए वादों व राज्य की उत्तरोत्तर समृद्धि के लिए सात निश्चय में शामिल योजनाओं पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. राज्य में रोजगारों का सृजन व कामगारों की आय को दोगुनी करने को सरकार ने एक अनूठी सीएम महिला रोजगार योजना का सृजन किया है. महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दस हजार रूपये उपलब्ध कराया जा रहा है. लाभुकों को रोजगार आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रूपये तक की सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी. उद्योगों की समृद्धि, कृषि में प्रगति, उन्नत शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य, मजबूत आधार, सबका सम्मान के मूल मंत्र के क्रियान्वयन से ही विकसित बिहार के संकल्प को हम पूरा करने में कामयाब होने के साथ अपने राज्य को सर्वाधिक विकसित राज्य के श्रेणी में शामिल करने में सफल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन