छह माह पूर्व बने एप्रोच पथ ध्वस्त, आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
छह माह पूर्व बने एप्रोच पथ ध्वस्त, आवागमन में परेशानी

छह माह पूर्व बने एप्रोच पथ ध्वस्त, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के भोला डांगी के निकट पुल निर्माण कार्य के छह माह में ही एप्रोच ध्वस्त होना शुरू हो गया है. बाबजूद इसके सबंधित अधिकारी का ध्यान इस तरफ जाता नहीं है या जानबूझ कर अनजान बने बैठे हैं. कदवा प्रखंड के गोपीनगर पंचायत के भोलाडांगी के पास टी 01 कोठी टोला से चौड़ा भाया मंझेली चौकी पथ में सीएच 15 570 मीटर पर बॉक्स ब्रीज निर्माण कार्य 21/12/2024 को संपन्न किया. निर्माण के महज छह माह बाद हीं पुल का एप्रोच ध्वस्त होना शुरू हो गया है. अधिकारी जानबूझ कर अनजान बने बैठे हैं. उक्त पुल का एप्रोच में लगभग चार जगह पानी के बेग से ध्वस्त हो गया है. खाई होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. महज छह माह में ही एप्रोच पर खाई का हो जाना साफ झलक रहा है कि कार्य एजेंसी द्वारा पूल एप्रोच निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती गई है. अधिकारी द्वारा कोई करवाई नही हो पायी. कनीय अभियंता सरोज कुमार ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन