छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने काढागोला गंगा घाट व बैसाखाघाट का किया निरीक्षण

Updated at : 25 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने काढागोला गंगा घाट व बैसाखाघाट का किया निरीक्षण

छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने काढागोला गंगा घाट व बैसाखाघाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन

– खतरनाक घाट को बंद किया, सुरक्षित स्थल पर छठपूजा करने की अपील बरारी प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ मनाने को लेकर सुरक्षा के प्रबंध किये गये हैं. सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि काढागोला घाट पर सुरक्षित गंगा स्नान के बाद महापर्व छठ को लेकर गंगा घाट एवं गंगा दार्जलिंग सड़क के दोनो ओर गंगा घाट पर जिस तरह से छठ पूजा की तैयारी का जायजा लिया. घाट का बारीकी से निरीक्षण कर खतरनाक स्थिति या अधिक पानी व कीचड़ की स्थिति को लेकर निर्देश जारी किया. उस स्थान को खतरनाक घाट की सूची में डाला गया है. स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार से खतरनाक घाट का इस्तेमाल करने या जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. प्रशासन ने प्रखंड वासियों से अपील की है कि छठ पूजा आस्था के साथ सुरक्षित स्थान पर करें. किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठायें. प्रशासन ने काढागोला घाट, कदमबाड़ी, बैसाखाघाट आदि घाटों का निरीक्षण कर बैसाखाघाट एवं कदम बाड़ी घाट को प्रतिबंधित घोषित किया. पंचायत के मुखिया इब्राहिम ने बताया कि छठ पूजा के लिए तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन