चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद आलम पिता गौजू मंसूरी, सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणी वार्ड संख्या-07, जिला पूर्णिया का निवासी है. पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक मास्टर चाभी व एक मोबाइल फोन बरामद किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त की गयी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त था. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




