सदर अस्पताल में चोरी के आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चोरी के आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा

सदर अस्पताल में चोरी के आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

कटिहार सदर अस्पताल में आने वाले ऑटो, टोटो व अस्पताल परिसर में रखें समान की चोरी करने का आरोपित को शनिवार को सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने चोरी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा. पकड़े गये चोर को सदर अस्पताल के मैनेजर के पास ले जाया गया. जहां अस्पताल प्रशासन ने चोर को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये आरोपित ने अपना नाम चुन्नू कुमार ठाकुर हवाई अड्डा का निवासी बताया. सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि सदर अस्पताल में मरीज को लेकर आने वाले ऑटो, टोटो तथा सदर अस्पताल के महंगी सामानों को चोर अपना शिकार बनाता है. पलक झपकते ही समान गायब कर देता है. ऐसा ही कारनामा शनिवार को भी किया जा रहा था. जब चुन्नू कुमार ठाकुर किसी टोटो गाड़ी पर बैठकर उनकी बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा था. सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ने पर तुरंत उन्हें शक हुआ और उन्हें घटना को अंजाम देते समय ही रंगे हाथ धर दबोचा. पकड़ाया गये आरोपित को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन