ePaper

महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती मनायी गयी

Updated at : 23 Jan 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती मनायी गयी

महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

कटिहार देश की आजादी के आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती शुक्रवार को शहर में श्रद्धा, सम्मान व राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनायी. दो नंबर कॉलोनी स्थित सन ऑफ इंडिया क्लब परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शुरुआत राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी देने के साथ हुई. केक काटा गया. नेताजी के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया. विधायक तरकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर ऊषा देवी अग्रवाल, मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव, डीएम आशुतोष द्विवेदी, एसपी शिखर चौधरी, सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. विधायक तरकिशोर प्रसाद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को नेताजी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने आज़ादी के संघर्ष को नई दिशा दी. उनका संदेश आत्मसम्मान, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है. मनिहारी मुख्य पार्षद सह राजद के युवा प्रदेश महासचिव राजेश यादव उर्फ लाखो यादव ने खुले मंच से घोषणा की कि सन ऑफ इंडिया क्लब परिसर में उनके निजी कोष से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. अगली जयंती भव्य रूप से आदमकद प्रतिमा के साथ मनायी जायेगी. अध्यक्षता सन ऑफ इंडिया क्लब के सचिव बासी दत्ता ने की. सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल चंद्रभूषण ठाकुर प्रमोद महतो, मानवाधिकार संगठन के अजय साह, टीपू दास, मंगल जायसवाल, बिट्टू पाल, बपाई पाल, पापोंन दास, बिट्टू प्रसाद, राजा प्रसाद, राजेश प्रसाद,कारण प्रधान आदि क्लब के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन