वार्ड नम्बर 12 में 20 बेड का बनाया गया अस्थायी आश्रय स्थल

Updated at : 02 Jan 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड नम्बर 12 में 20 बेड का बनाया गया अस्थायी आश्रय स्थल

वार्ड नम्बर 12 में 20 बेड का बनाया गया अस्थायी आश्रय स्थल

विज्ञापन

– ठंड में आश्रयविहीनों को मिलेगा लाभ- मेयर व उपमेयर ने किया फीता काटकर उद्घाटन कटिहार खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले आश्रयविहीनों के लिए नगर निगम सरकार की ओर से एक सराहनीय कदम उठाया गया. वार्ड नम्बर 12 के मनिहारी मोड़ के समीप शुक्रवार को बीस बेड वाला अस्थायी आश्रयस्थल का निर्माण कर आश्रयविहीनों के लिए सौंप दिया गया. देर शाम मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मंजूर खान, उपनगर आयुक्त आशुतोष आनंद चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि अस्थायी आश्रय स्थल बन जाने से कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वालों को इसका लाभ मिलेगा. जरूरी है प्रचार प्रसार कर वैसे लोग जो असहाय और आश्रयविहीन हैं. उन्हें इसमें पहुंचाकर इसका लाभ दिलाया जाये. नगर मिशन प्रबंधक अजित कुमार पांडेय ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नि:शुल्क अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया है. सुविधाओं को लेकर बताया गया कि ठंडा के मौसम में चौबीस घंटा कम्बल, चादर, स्वच्छ पानी, मच्छरदानी, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध कराकर आश्रयविहीनों को लाभ दिलाया जायेगा. इस मौके पर वार्ड आठ के पार्षद निशा कुलकणी, वार्ड नम्बर 12 के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव, वार्ड संख्या तेरह के दिनेश पांडेय, वार्ड चौदह के हर्ष अग्रवाल समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन