विधानसभा चुनाव: मतदाताओं की शिकायत व सुझाव लिए दूरभाष नंबर जारी

Updated at : 25 Oct 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: मतदाताओं की शिकायत व सुझाव लिए दूरभाष नंबर जारी

विधानसभा चुनाव: मतदाताओं की शिकायत व सुझाव लिए दूरभाष नंबर जारी

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, कटिहार का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है. इस कोषांग का संचालन अनुमंडल परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन में किया जा रहा है. जहां से निर्वाचन संबंधी प्राप्त सूचनाओं, शिकायतों एवं सुझावों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है. दूरभाष नंबरों पर मतदाता अपने निर्वाचन से संबंधित शिकायतें, सुझाव, या सूचना दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त शिकायतों की समीक्षा एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें एवं किसी भी प्रकार की समस्या या अनियमितता की सूचना उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध कराएं. ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाया जा सके. विधानसभा का नाम कार्यारत दूरभाष संख्या 63 – कटिहार 06452–295052 64 – कदवा 06452–295078 65 – बलरामपुर 06452–295118 66 – प्राणपुर 06452–295121 67 – मनिहारी 06452–295122 68 – बरारी 06452–295124 69 – कोढ़ा 06452–295129

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन