सांप डसने से किशोरी की की गयी जान

सांप डसने से किशोरी की की गयी जान
कुरसेला थाना क्षेत्र के भदैया टोला गांव में सांप डसने से किशोरी की मौत हो गयी. घर में खेलने के क्रम में किशोरी को सर्प ने डस लिया था. सर्प दंश से पीड़ित किशोरी को उपचार के लिये पीएचसी कुरसेला लाया गया. पीएचसी में उपचार के क्रम में किशोरी ने दम तोड़ दिया. मृत किशोरी बिजली कुमारी (11) पिता विनोद मंडल सीमावर्ती जिला के सिमड़ा गांव की निवासी थी. किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










