शिक्षक राम कुमार गुप्ता को मिला टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड

शिक्षक राम कुमार गुप्ता को मिला टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड
डंडखोरा प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा के शिक्षक रामकुमार गुप्ता को अगस्त माह का टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित किया है. शिक्षा विभाग की ओर से राम कुमार गुप्ता को माह अगस्त माह का उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित किये जाने पर विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र से रामकुमार को सम्मानित किया. श्री गुप्ता विद्यालय में नवाचार व तकनीक के माध्यम से विद्यालय के शैक्षणिक सुधार को लेकर हमेशा सक्रिय रहते है. उन्हें टीबीटी मंच द्वारा किशनगंज में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. श्री गुप्ता ने बताया कि टीचर ऑफ द मंथ पुरस्कार पाना उनके लिये एक गौरव की बात है. उत्कृष्ट शिक्षक के चयन होने पर विद्यालय की विद्यालय प्रधान लुतिका कुमारी, शिक्षिका सोनी कुमारी, संगीता कुमारी, विधान चन्द्र झा, सुरज कुमार , किरण कुमारी, सबिता कुमारी व खुशबू कुमारी ने हर्ष जताया है. कहा कि यह कार्य का सम्मान है. डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला की शिक्षिका ज्योति कुमारी और शिक्षक मनोज जायसवाल भी टीचर ऑफ मंथ अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




