पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 24 May 2026 6:11 PM
पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित
– युवाओं ने ली टीबी मुक्त भारत बनाने की ली शपथ कटिहार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कटिहार में एक दिवसीय टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं व तकनीकी छात्रों के बीच टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज से इस बीमारी से जुड़े को दूर करना था. वक्ताओं ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी विस्तार से दी. कमलेश कुमार साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन समय पर जांच और नियमित इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है. उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, वजन घटना, भूख नहीं लगना, छाती में दर्द तथा बलगम में खून आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सकों के माध्यम से भी टीबी की दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को इलाज के दौरान पोषण सहायता के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है. शिविर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अपने आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली. डॉ जहांगीर आलम, शब्बीर आलम, योगेंद्र प्रसाद पाल, पूनम कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










