मूसलाधार बारिश से महानंदा का पूर्वी तटबंध जर्जर, बाढ़ से पहले मरम्मत की उठी मांग पैदल चलना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
बदहाल तटबंध.

बदहाल तटबंध.

Mahananda Embankment : महानंदा नदी के पूर्वी तटबंध पर लगातार बारिश के कारण गंभीर रैनकट हो गए हैं, जिससे तटबंध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोग बाढ़ से पहले तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Mahananda Embankment : लगातार बारिश के कारण महानंदा नदी के पूर्वी तटबंध पर कई स्थानों पर भारी रैनकट हो गया है. मीनापुर से शेखपुरा होते हुए शिकारपुर और कुरूम तक तटबंध जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. कई जगहों पर मिट्टी कट जाने से तटबंध पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ के समय बढ़ सकती है परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई तो बाढ़ के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं. तटबंध की खराब स्थिति के कारण बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को भी निगरानी तथा राहत कार्यों के दौरान आवागमन में कठिनाई हो सकती है.

मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग

शेखपुरा के मुखिया प्रतिनिधि इकबाल हुसैन और जुनैद अशरफ ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत तटबंध की मरम्मत पहले ही कर ली जानी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से तटबंध पर गहरे रैनकट बन गए हैं, जिससे कभी भी आवागमन बाधित हो सकता है. उन्होंने तटबंध से अतिक्रमण हटाने और बाढ़ नियंत्रण विभाग, सालमारी प्रमंडल के अभियंताओं से फ्लड फाइटिंग के तहत तत्काल जीर्णोद्धार कराने की मांग की है.

बालू से भरे बोरे पड़े, लेकिन नहीं हो रहा उपयोग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत बालू से भरे बोरे तटबंध के पास जमा तो कर दिए गए हैं, लेकिन उनका उपयोग क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत में नहीं किया जा रहा है. रैनकट वाले स्थानों पर समय पर बोरे नहीं डालने के कारण तटबंध की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

समय रहते कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून के दौरान महानंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है. ऐसे में यदि तटबंध की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो बाढ़ के दौरान बड़ा नुकसान हो सकता है. लोगों ने प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग से जल्द कार्रवाई कर तटबंध को सुरक्षित बनाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें : कटिहार में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने और फ्लैश फ्लड का अलर्ट


विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन