गंगा घाट पर पुरखों के आत्मा की शांति के लिए किया तर्पण

Updated at : 20 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा घाट पर पुरखों के आत्मा की शांति के लिए किया तर्पण

गंगा घाट पर पुरखों के आत्मा की शांति के लिए किया तर्पण

विज्ञापन

मनिहारी गंगा घाट पर तर्पण के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे. पुरखों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पितृपक्ष में श्रद्धालुओं ने तर्पण किया. गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार गंगा स्नान कर तर्पण किया. नेपाल व भुटान से भी लोग पहुंचे थे. सुबह से ही जलदान करके पितरों का तर्पण करने का सिलसिला चला. ज्योतिषचार्य के अनुसार पितरों और पूर्वजों को समर्पित पितृ पक्ष के दौरान तर्पण का विशेष महत्व है. पूर्वजों की आत्मा को शांति और मुक्ति मिलती है. पितृपक्ष में संतान स्वर्गीय स्वजन के लिए श्राद्ध पूजन करते है. पितरों के श्राद्ध पूजन से समस्त मंनोकामनाएं पूर्ण होती है. गंगा तट पर विधिवत पूजन कर श्राद्ध करना श्रेयकर माना गया है. पितृ पक्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पिता या पितरों की तिथियों पर बाल मुंडन करवाया. मनिहारी गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन