हर घर नल का जल योजना विफल, तरस रहे लोग

Updated at : 06 Dec 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर नल का जल योजना विफल, तरस रहे लोग

हर घर नल का जल योजना विफल, तरस रहे लोग

विज्ञापन

बलिया बेलौन प्रखंड के सभी पंचायतों में नल जल योजना विफल है. पांच प्रतिशत घरों में भी नल का जल नहीं पहुंच रहा है. उक्त बातें मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम ने कही. उन्होंने कहा, बिहार सरकार का दावा है कि सात निश्चय योजना के प्रत्येक घरों में नल का जल पहुंच रहा है. यह केवल कागजी घोषणा होकर हर गया है. बिहार सरकार प्रत्येक पंचायत में करोड़ों रुपए खर्च कर नल जल योजना चलाया था. योजना में इतना अनियमित बढ़ती गयी के सभी पंचायतों में यह योजना विफल हो गया है. कहीं भी टंकी का पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. अधिकांश नल टूट गया है. पाइप लिकेज है, मोटर खराब है. इसकी मरम्मती पर संवेदक के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. पानी टंकी की निगरानी करने वाले को विगत दो साल से उस का मानदेय नहीं मिलने से वह समय पर मोटर नहीं चलाने के कारण भी पानी की सप्लाई बंद है. मेराज आलम ने जिला पदाधिकारी से इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग करते हुए सरकार के इस महत्वाकांक्षी नल जल योजना को सूचारू रूप से चलाने की मांग की है. ताकि लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन