महाविद्यालय व विवि के ढूल-मुल नीति से सीमांचल के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
Updated at : 24 Jun 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन

महाविद्यालय व पीयू के ढुल-मुल नीति से सीमांचल के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. तीस जून से फोर्थ सेमेस्टर जून 2025 की परीक्षा होनी है.
विज्ञापन
सीआइए परीक्षा से वंचित सेम फोर्थ के दर्जनों छात्रों ने डीएस कॉलेज पहुंचकर किया हंगामा
पूर्णिया कॉलेज का नोटिस लेकर प्राचार्य कक्ष में पहुंच करने लगे मांग
कटिहार. महाविद्यालय व पीयू के ढुल-मुल नीति से सीमांचल के विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. तीस जून से फोर्थ सेमेस्टर जून 2025 की परीक्षा होनी है. इसके लिए विवि द्वारा रुटीन व सेंटर लिस्ट जारी कर दिया गया है. लेकिन अब भी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सीआईए परीक्षा से वंचित होकर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं. पूर्णिया कॉलेज द्वारा सीआईए परीक्षा को लेकर जारी नोटिस को लेकर डीएस कॉलेज में दर्जनों छात्र- छात्राएं प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर हो हंगामा करने लगे साथ ही वे लोग भी सीआईए परीक्षा लेने की मांग करने लगे. दोपहर करीब आधे घंटे तक प्राचार्य कक्ष में सीआईए परीक्षा लेने की मांग पर अड़ गये. उनलोगों का कहना था कि विवि द्वारा तीस जून से चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित है. इसके लिए 24 और 25 जून को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथि विस्तार की गयी, लेकिन उनलोगों का सीआईए में शामिल नहीं होने या तृतीय सेमेस्टर फेल हो जाने की वजह से वे लोग सीआईए परीक्षा से वंचित रह गये हैं. उनलोगों ने पूर्णिया कॉलेज की ओर से जारी आज तक सीआईए परीक्षा नोटिस को डीएस कॉलेज के प्राचार्य को दिखाया. जहां प्राचार्य द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जब तक विवि स्तर से किसी तरह की तिथि निर्धारित नहीं की जायेगी. तब तक उनलोगों का कुछ नहीं किया जा सकता है. उनका कहना था कि विवि के आदेश पर ग्रीष्मावकाश में सीआईए परीक्षा लेकर मार्क्स फाइल पीयू काे उपलब्ध करा दिया गया है. इतना ही नहीं छात्रों की उपस्थिति मांगी गयी थी, जिसके तर्ज पर परीक्षा फॉर्म भराया गया है.स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 के वैसे छात्र एवं छात्राएं जो तृतीय सेमेस्टर में किसी एक विषय के मुख्य परीक्षा, आंतिरक परीक्षा में फेल हो गये हैं, लेकिन चतुर्थ सेमेस्टर में नामांकन एवं पंजीयन करा लिया है. वैसे छात्र-छात्राओं को आंतरिक परीक्षा के लिए एक मौका दिया गया है. 25 जून तक परीक्षा फॉर्म भराने का विशेष मौका दिया गया है.
डॉ मरगूब आलम, छात्र कल्याण पदाधिकारी, पीयूडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




