राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के छात्रों ने देखी शैक्षणिक गतिविधियां

Updated:
विज्ञापन
राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के छात्रों ने देखी शैक्षणिक गतिविधियां

राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के छात्रों ने देखी शैक्षणिक गतिविधियां

विज्ञापन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र में ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के छात्र-छात्राएं राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा पहुंचे. इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय से राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा के लिए रवाना किए. इस ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापक रिशु कुमार भारती, माला कुमारी, अनुज कुमार, राजीव कुमार रंजन छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक गतिविधि देखने के लिए राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा पहुंचे. जहां पर छात्र-छात्राएं सर्वप्रथम उच्च विद्यालय के मैदान में उपस्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदमकद प्रतिमा को देखे उनके बाद स्मार्ट क्लास,लैब के साथ विद्यालय अध्यापक के द्वारा लिए जा रहे. क्लास के साथ खेल सामग्री को भी देखें जहां छात्र-छात्राएं खेल का भी आनंद लिए. इनके उपरांत छात्र-छात्राओं ने उच्च विद्यालय के मैदान के साथ मध्य विद्यालय धनपाड़ा का भी भ्रमण किया एवं दोनों विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि सहित वहां के मनमोहन दृश्य को देखें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन