रोबोटिक्स के आधुनिक तकनीक से अवगत हुए छात्र

रोबोटिक्स के आधुनिक तकनीक से अवगत हुए छात्र
राजकीय पॉलिटेक्निक में सात दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला आयोजित कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक, कॉलेज कटिहार में सात दिवसीय हैंडस ऑन रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला तीन मार्च से शुरू होकर दस मार्च तक चलेगा. कार्यशाला का आयोजन एमीरा कैडज़ोन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है. कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ रवि कुमार की अध्यक्षता में किया गया. उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार इस तरह की तकनीकी कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक रोबोटिक्स तकनीक से अवगत कराना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है. जिससे वे इस क्षेत्र में अपनी दक्षता बढ़ा सकें. सीओई प्रभारी इंजीनियर अभिषेक मंकर, कार्यशाला प्रभारी इंजीनियर ज़ियाउर रहमान इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक अश्हर ने सहायक अभिषेक कुमार के साथ विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं. पहले दिन लगभग 180 छात्र-छात्रा ने इस कार्यशाला में भाग लिया. कार्यशाला का समन्वय डॉ आरएस राणा, प्रो गार्गी, प्रो अमित, प्रो अभिषेक द्वारा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




