कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा फरार

Updated at : 23 Mar 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा फरार

कस्तुरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा फरार

विज्ञापन

बलिया बेलौन. कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलिया बेलौन में रह कर पढ़ाई कर रही वर्ग नवम की छात्रा रविवार के शाम से फरार है. वार्डेन सुमन कुमारी ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन दी है. छात्रा के फरार होने की सूचना पर कटिहार के डीईओ कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलिया बेलौन पहुंच कर छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये. वार्डेन के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है की रविवार के शाम में 5.30 बजे अपराह्न में प्रार्थना के समय छात्राओं की उपस्थिति हेतु गिनती की गयी तो छात्रा अनुपस्थित पायी गयी. सूचना आवासीय विद्यालय के व्यवस्थापक सहित विभागीय अधिकारियों को देते हुए छात्रा के परिजन को सूचना देकर छात्रा की काफी खोजबीन करने के बाद भी अब तक कुछ सुराग नहीं लगा है. रसोईयों से पुछताछ करने पर बताया कि वह गोतम कुमार नामक युवक से अक्सर मोबाईल पर बात करती थी, वार्डेन के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर कांड संख्या 41/26 दर्ज कर धारा 137-2, 96 भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस के द्वारा हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. शीघ्र हीं छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन