माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, थानाध्यक्ष
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 25 May 2026 5:59 PM
माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, थानाध्यक्ष
सालमारी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक बलिया बेलौन सालमारी थाना प्रांगण में सोमवार को बकरीद को लेकर सीओ रिजवान आलम, थानाध्यक्ष कुमारी जुली की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. पंचायत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवि तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सीओ ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. प्रशासन की ओर से कहा गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक ने कहा कि बकरीद त्याग, प्रेम और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. इस क्षेत्र में सभी पर्व त्यौहार आपसी सौहार्द के माहौल में मनाने की परम्परा है. बकर ईद भी आपसी सौहार्द के माहौल में मनाने की बात कही. थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. कहा, माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे पुलिस प्रशासन से संपर्क करें. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबूल हक, जिला परिषद सदस्य अब्दुस सलाम, सादिक आलम, राकेश कुमार सिंह, बिष्णु अग्रवाल, मंजर अली, लालू भगत, इमरान, नकीब आलम, दीपु बनर्जी, नजमूल होदा, अजमल, ललित बुबना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










