गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू

Updated:
विज्ञापन
गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू

गेड़ाबाड़ी चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू

विज्ञापन

कोढ़ा एनएच 31 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं व जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए कोढ़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान को और तेज कर दिया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को गेड़ाबाड़ी चौक व आसपास के मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया. सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि एनएच 31 पर अवैध ओवरटेकिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और हेलमेट व सीट बेल्ट का पालन न करने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही थी. नाका के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों को सर्विस लेन और निर्धारित दिशा से चलने के लिए बाध्य किया जा रहा है. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बाइक सवारों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाने व ओवरलोडिंग न करने की चेतावनी दी. कई वाहन चालकों को मौके पर ही समझाया गया तथा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन