क्षेत्र में आंधी-बारिश से आम-लीची की फसल बर्बाद, किसान चिंतित

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र में आंधी-बारिश से आम-लीची की फसल बर्बाद, किसान चिंतित

प्रतीकात्मक तस्वीर

फल असमय गिरने के कारण बाजार में आम की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसी तरह तेज आंधी और बारिश ने लीची के पेड़ों को भी प्रभावित किया है, जिससे फल गिरकर बर्बाद हो गए हैं.

विज्ञापन

कटिहार, कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट:

कटिहार: क्षेत्र में लगातार हो रही तेज आंधी और बारिश के प्रकोप से आम और लीची की फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है. आंधी के कारण पेड़ों पर लगे आम और लीची के फल असमय गिर गए, जिससे बागान मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. पेड़ों में अच्छी पैदावार के बावजूद प्राकृतिक आपदा ने फलों को पकने से पहले ही नष्ट कर दिया.

इस नुकसान से बागान मालिक गहरे आहत हैं और उनका कहना है कि इस वर्ष उनका बागान पूरी तरह नुकसानदायक साबित हो रहा है. जानकारी के अनुसार लगातार आंधी के चलते बागानों में लगे आधे से अधिक आम के फल गिरकर नष्ट हो गए हैं. इससे व्यापारियों को भी चिंता है, क्योंकि बागान की खरीद में लगाई गई पूंजी निकालना मुश्किल हो गया है.

फल असमय गिरने के कारण बाजार में आम की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसी तरह तेज आंधी और बारिश ने लीची के पेड़ों को भी प्रभावित किया है, जिससे फल गिरकर बर्बाद हो गए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों बाद इस वर्ष आंधी का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है. इसके चलते आम और लीची महंगे हो सकते हैं, जिससे आम लोगों के लिए इनका स्वाद लेना मुश्किल हो सकता है.

उधर, आंधी और बारिश के साथ-साथ मक्का, गेहूं सहित अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. पकी फसलों की कटाई और तैयारी बाधित हो गई है. खेतों में काटकर रखे गए फसल भी बारिश और आंधी से प्रभावित हुए हैं. इससे किसानों की फसल तैयारी और आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन