काढागोला स्टेशन पर 14 माह भी नहीं बना स्टेशन भवन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :09 Apr 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
काढागोला स्टेशन पर 14 माह भी नहीं बना स्टेशन भवन

काढागोला स्टेशन पर 14 माह भी नहीं बना स्टेशन भवन

विज्ञापन

बरारी पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के खालसा पंथ के गुरू के चरण पड़े एतिहासिक धरती काढ़ागोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजनान्तर्गत काढागोला रोड रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्य का शिलान्यास वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से 26 फरवरी 2024 को किया था. काढ़ागोला स्टेशन पर विशाल पंडाल कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि व सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम की प्रत्यक्ष गवाह बने. नये स्टेशन भवन का पोट्रेट भी लगाया गया था. लेकिन 14 माह बाद भी स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. करीब 15 करोड़ 57 लाख की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना से स्टेशन का नया भवन, पार्किंग, गोलम्बर, स्टेशन से रेलवे समपार तक चौड़ी सड़कें बनाना था जो अधर में लटका है. प्लेटफार्म, शुद्ध पेयजल, शौचालय, यात्री शेड, रैम्प, फुट ओवर ब्रीज का काम अभी भी अधूरा पड़ा है. एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब प्रबंधक कमेटी ने पत्राचार कर पीएमओ, रेल मंत्रालय व जीएम पूर्व मध्य रेल हाजीपुर, सोनपुर मंडल को अवगत कराने प्रयास किया है. ताकि रेलवे की चिरनिंद्रा टूटे और काढागोला स्टेशन के पुनर्विकास कार्य स्टेशन भवन निर्माण कार्य जल्द आरंभ हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन