एसपी सर, यौन शोषण को किया केस, पर पुलिस मेरे ही परिवार को धमका रही

Updated:
विज्ञापन
एसपी सर, यौन शोषण को किया केस, पर पुलिस मेरे ही परिवार को धमका रही

एसपी सर, यौन शोषण को किया केस, पर पुलिस मेरे ही परिवार को धमका रही

विज्ञापन

कार्रवाई के नाम पर पुलिस हमारे घर पहुंच कर हमें ही धमका रही कटिहार यौन शोषण की पीड़िता शनिवार को एसपी की जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाने पहुंची. पीड़िता ने एसपी शिखर चौधरी को कहा कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया. शिकायत पर महिला थाना में थाना कांड संख्या 39/25 मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ. पीड़िता ने कहा, सदर एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय यहां तक की प्रभारी एसपी को भी कार्रवाई को लेकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन आरोपित पक्ष के विरुद्ध पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की. कहा, तकरीबन बीस दिन बाद महिला थाना अध्यक्ष ने फोन कर हवाई अड्डा चौक पर बुलाया और उसके साथ मुख्यालय डीएसपी एवं महिला थानाध्यक्ष उसके घर गयी. पीड़िता ने आरोप लगाया पुलिस पदाधिकारी उसके माता-पिता के साथ आरोपित की तरह बर्ताव कर रहे थे.आरोप लगाया पुलिस ने उसके कैरेक्टर को गलत कहा. आरोप लगाया कि माता-पिता को कहा कि बेटी को गलत काम करने के लिए पैदा करके छोड़ दिए हैं. मामले में पीड़िता ने कहा कि वह तमाम फोटो व वीडियो महिला थानाअध्यक्ष को दिया है. आरोपित पक्ष पर कार्रवाई के बजाए पुलिस उसे ही गलत ठहराने में जुट गयी. क्या है पूरा मामला एक युवती को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण किया. जब पीड़िता शादी का दबाव बनाती थी तो आरोपित नौकरी लगने के बाद शादी की बात कहकर टाल देता था. इस बीच युवक की रेलवे में नौकरी लग गयी. नौकरी के बाद युवक उसे अपना पल्ला झाड़ने लगा. जब वह शादी की बात करती तो वह टालमटोल करता था. उसे पता चला कि उसकी शादी उसके घर के लोगों ने दूसरी जगह तय कर दी है. जब इस बात को लेकर पीड़िता ने युवक से बात करने की कोशिश की तो युवक उससे मिलने से इंकार कर दिया. इसके बाद 30 नवंबर को पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में थाना कांड संख्या 39/25 मामला दर्ज हुआ. कहते हैं एसपी ——————– जनसुनवाई के दौरान पीड़िता कार्यालय में पहुंची थी. उक्त मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया हैं. बयान के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन