एसपी ने फोरलेन व एनएच से सटे शहरी क्षेत्र के प्रवेश सीमा का किया निरीक्षण

एसपी ने फोरलेन व एनएच से सटे शहरी क्षेत्र के प्रवेश सीमा का किया निरीक्षण
कटिहार शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसपी ने विभिन्न चौक- चौराहा व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष एवं यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सुरक्षा के दृष्टिकोण व अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने कई संवेदनशील स्थल जो फोरलेन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुख्य मार्ग से जुड़ी हो. जिस मार्ग से होकर सीधे शहरी क्षेत्र में प्रवेश किया जाता है. उन स्थलों का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वाहनों की नियमित जांच हो. दो पहिया गाड़ी, चार पहिया वाहनों की तलाशी लेने के साथ संदेहास्पद लोगों की भी तलाशी ली जाये. बिना जांच के वाहनों क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










