पुत्र ने पिता की हत्या की दी सुपारी, तीन अपराधी सहित पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 28 Sep 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्र ने पिता की हत्या की दी सुपारी, तीन अपराधी सहित पुत्र गिरफ्तार

पुत्र ने पिता की हत्या की दी सुपारी, तीन अपराधी सहित पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन

– दो पिस्टल, पांच कारतूस पुलिस ने किया बरामद – पुत्र ने 10 लाख रुपए में अपने ही पिता की हत्या की दी थी सुपारी कटिहार जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने हत्या की सुपारी कांड का भंडाफोड़ किया है. तीन सुपारी किलर एवं मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी शिखर चौधरी ने रविवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा, शनिवार को जिला पुलिस एवं एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि तीन अपराधकर्मी हत्या की सुपारी लेकर योजना बना रहे हैं. अपराधकर्मी बाइक से अवैध हथियार लेकर आजमनगर से महानंदा नदी नाव से दुर्गाघाट होते हुए ग्राम बौना की ओर जाने वाले थे. वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राणपुर पुलिस एवं एसटीएफ टीम दुर्गाघाट पहुंची. एक नाव पर सवार तीन व्यक्ति एवं एक बाइक दुर्गाघाट पर आया. पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस बल की तत्परता से पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपित शुभम कुमार उम्र 19 वर्ष पिता पंचानंद साह, बैना, थाना प्राणपुर, साजीद अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता जुद्दीन अंसारी, तीसरा आजम अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता शोयेब अंसारी, दोनों खानगामा थाना आजमनगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने आरोपित की विधिवत तलाशी ली तो साजीद के कमर से एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं आजम अंसारी के बैग से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ. प्राणपुर थाना कांड संख्या-226/25, धारा-111/62/61(2) बीएनएस एंड 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट अंकित किया. पुत्र ने पिता की 10 लाख रुपए में दी थी हत्या करने की सुपारी पुलिस एवं एसटीएफ ने जब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की तो अपराधियों ने अपनी स्वीकृत बयान में बताया कि फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम ने पिता की हत्या करने की सुपारी दी थी. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम का अपने पिता एवं भाई से प्रेम विवाह के कारण गहरा मतभेद था. परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था तथा जमीन-जायदाद से बेदखल कर दिया था. इसी रंजिश के कारण फिरोज ने अपने पिता की हत्या कराने की साजिश रची और उक्त तीनों अपराधकर्मियों को सुपारी दी. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता फिरोज अंसारी उर्फ सद्दाम उम्र-28 वर्ष, पिता मकबुल अंसारी, रामपाड़ा, थाना नगर, जिला-कटिहार निवासी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन