चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी तैनाती, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

Updated at : 17 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी तैनाती, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

ईद व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी

विज्ञापन

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक बारसोई. ईद व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने की. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया. थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि बारसोई क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और होली पर्व के दौरान यहां के लोगों ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की है. उम्मीद है कि ईद एवं रामनवमी भी इसी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगी.उन्होंने बताया कि ईद के मौके पर ईदगाह सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी. वहीं रामनवमी के दौरान भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे और पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे.थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में अब्दुल गनी, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, सीमा उमेश यादव, पिंटू यादव, मेघनाथ मंडल, रोहन कुमार, राजेंद्र ठाकुर, मिहिर मुनीम, सोनू यादव, शिवकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन