बिजली चोरी के आरोप में पांच के विरुद्ध केस

Updated at : 17 Mar 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में पांच के विरुद्ध केस

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बहरखाल पंचायत में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, कोढ़ा की टीम ने 14 मार्च को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बहरखाल पंचायत में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, कोढ़ा की टीम ने 14 मार्च को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. छापेमारी दल का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता पंकज ठाकुर कर रहे थे. उनके साथ श्रवण कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, तौफिक और प्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. जांच के दौरान बहरखाल वार्ड-06 निवासी नरेश प्रसाद यादव के यहां अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाया गया. कनेक्शन कटे होने के बावजूद वे चोरी से बिजली चला रहे थे, जिससे लगभग 10 हजार रुपये की क्षति हुई, जबकि कुल बकाया राशि 60,948 रुपये है. इसी क्रम में चितरंजन यादव के यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गयी. वे पास के पानी प्लांट से तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे थे. मामले में कुल 59,675 रुपये की वसूली प्रस्तावित है.वहीं “हर घर नल का जल ” योजना के अंतर्गत संचालित पानी प्लांट में भी गंभीर अनियमितता पाई गई. मीटर का सील तोड़कर उसे बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी. इस मामले में करीब 1,02,983 रुपये की राजस्व क्षति आंकी गई है. इसमें संवेदक, पंप चालक और सुपरवाइजर की संलिप्तता सामने आई है. इसके अलावा राजकुमारी देवी व सुकदेव सिंह के यहां भी कनेक्शन कटने के बावजूद अवैध रूप से एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी. इन दोनों मामलों में क्रमशः 36,047 रुपये व 47,183 रुपये की वसूली निर्धारित की गयी. छापेमारी के दौरान सभी जगहों से पीवीसी सर्विस तार भी जब्त किए गए. विभाग ने रौतारा थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कार्रवाई कर दी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन